प्रेग्नेंट सोनम कपूर को मुंबई इवेंट में चलते समय एक दोस्त ने दिया सहारा, बदली शक्ल और हाइट को देख लोग हुए हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोनम अपनी फिल्मों के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोनम हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान सोनम ने सारी लाइमलाइट लूटी। इस दौरान एंट्री करते समय सोनम का एक दोस्त उन्हें प्यार से सहारा दे रही थीं। ऐसे में पैपराजी ने सोनम को अपने वीडियो में कैप्चर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस इवेंट के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
ड्रेसिंग सेंस ने जीता दिल
सोनम कपूर बीते दिनों मुंबई के लोअर परेल में एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने स्टाइल के साथ पूरा किया। इस ड्रेस के साथ सोनम ने अपने बाल खुले रखे थे। सोनम का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। सोनम का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक के साथ उनके ड्रेसिंग सेंस की भी तारीफ कर रहा है।
बदली शक्ल देखकर फैंस हुए हैरान
इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि इवेंट में आते समय, एक दोस्त उनका हाथ पकड़े हुए और उनसे बातचीत करते हुए नजर आई। वेन्यू की ओर चलते हुए सोनम ने कैमरे के लिए मुस्कुराया भी। साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पैप्स को पोज देती दिखीं। लेकिन इस दौरान लोग सोनम कपूर की हाइट के बारे में भी पूछ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी बदली शक्ल को देखकर भी हैरान रह गए।
लोगों ने हाइट पर किए सवाल
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में सोनम कपूर की खूब तारीफ की। सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। लेकिन ज्यादातर लोगों ने सोनम की हाइट के बारे में सवाल पूछे कि ये कितनी है। सोनम को बड़े दिनों बाद देखकर उनके बदले चेहरे पर भी सवाल हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की हाइट 5'9 है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी
बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी। शादी के बाद साल 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। वहीं, अब सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वह 40 साल की उम्रे में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
एमपी के 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, चौथी क्रमोन्नति मंजूर
मैहर में ड्यूटी पर पुलिस जवान का अनोखा अंदाज, माता भक्ति में झूमे
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार