फिल्म 'वाराणसी' को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू हुए थे हैरान
प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। वह सात साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एसएस राजामौली को फिल्म के लिए हां कहने से पहले उनकी एक शर्त थी। महेश बाबू ने इस शर्त पर रिएक्शन दिया है।सिनेमा ब्लेंड से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली से वाराणसी में उन्हें डांस करवाने की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने कहा 'तो, मैंने लगभग छह साल से कोई भारतीय फिल्म नहीं की है। तो जब राजामौली ने मुझे कॉल किया और वह बोले, 'क्या तुम्हें पता है कि यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है? तुम्हें यह करना ही होगा,' इस पर मैंने कहा कि मेरी एक रिक्वेस्ट है। क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? क्योंकि मैंने लंबे समय से डांस नहीं किया है। हालांकि, मुझे इसके बारे में पूछना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि फिल्म में डांस है। इस पर महेश बाबू ने कहा, 'यह तुम्हारी वजह से है। तुम्हारी वजह से मुझे भी डांस करना पड़ेगा।'
महेश बाबू क्या बोले?
फिल्म में डांस को लेकर महेश बाबू ने कहा 'यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि हमने फिल्म के लिए एक गाना पहले ही शूट कर लिया है। वह हमारे दिमाग में बार-बार बजता रहता है। प्रियंका इसे हर वक्त गाती रहती हैं। फिल्म में गाना इसलिए लिया गया क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं।'
पांचवें दिन 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'मर्दानी 3', बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने बनाई मौजूदगी
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
आपको बता दें कि फिल्म 'वाराणसी' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। निर्देशक एसएस राजामौली ने बताय है कि फिल्म के एक सीक्वेंस में महेश बाबू भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़