अवैध रिश्ते में हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रचा पति के कत्ल का प्लान
मुरादाबाद|उत्तर प्रदेश में एक पति मारा गया। पत्नी ही पति की हत्या साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। खुलासा होने पर पुलिस से लेकर परिवार तक हैरान है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा उसके साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।दरअसल, मुरादाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का बड़ा ही खौफनाक प्लान रचा। महिला ने रात में अपने प्रेमी (ननदोई) को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किया भी ऐसा ही।मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।पहले अख्तर अली को शराब पिलाई गई और फिर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी ननदोई समेत चार को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है।मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने गया था अख्तर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गोधी निवासी अख्तर अली (45) 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने रामपुर दोराहा गया था लेकिन वापस नहीं आया। 30 जनवरी की शाम अख्तर अली का शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला था। मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।पुलिस ने पत्नी समेत चार को पकड़ा इस मामले में अख्तर अली के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने शबीना, गांव ही रहने वाले उसके प्रेमी अल्ताफ, अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा। शबीना और अल्ताफ के बीच संबंध पुलिस पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि अख्तर अली उसका सगा साला था। अख्तर अली की गैरमौजूदगी में वह उसके घर में आता था। इसी बीच शबीना और अल्ताफ के बीच संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर अख्तर अली विरोध करने लगा। मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। 27 जनवरी को शराब पिलाकर अल्ताफ ने अपने साथी रंजीत और सतपाल के साथ मिलकर अख्तर की हत्या कर दी और फिर घर आ गए थे। मंगलवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
35 वर्षीय शबीना के अपने 60 वर्षीय ननदोई अल्ताफ से प्रेम संबंध थे। पति ने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगाने की कोशिश की तो पत्नी ने ही अल्ताफ को मजबूर किया कि वह मेरे पति की हत्या कर दे। बाकायदा प्लान बनाया।
मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।
शबीना ने कहा था कि पहले उसके पति को शराब पिलाएं और फिर नहर में फेंक दें। 27 जनवरी को जैसे की अख्तर घर से दुकान का सामान लेने के लिए निकला। शबाना ने इसकी जानकारी अपने ननदोई को दे दी। इसके बाद अल्ताफ ने अपने दामाद से उसकी कार ले ली।
मुरादाबाद में अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा।
इसके बाद उसने अपने साथी रंजीत और सतपाल को भी कार में ही बैठा लिया। रात में उसने अपने साले अख्तर को कार में बैठा लिया और रास्ते में उसे शराब पिलाई और फिर तीनों ने अख्तर को कार से उतारकर नहर में फेंक दिया।
भोजपुर क्षेत्र में दुकानदारा अख्तर अली की हत्या
चार बेटे दुबई में करते हैं नौकरी
अल्ताफ और उसके साले के परिवार एक ही गांव गोधी में रहते हैं। दोनों के घर भी आमने सामने ही हैं। अल्ताफ के चार बेटे दुबई में नौकरी करते हैं। अल्ताफ गांव में ही रहता है। पांच माह पहले तक अख्तर कपड़े की फेरी करता था।
भोजपुर क्षेत्र में दुकानदारा अख्तर अली की हत्या
पत्नी की हरकतों की वजह से उसने बाहर जाना बंद कर दिया और परचून की दुकान खोल ली थी ताकी पत्नी पर नजर रख सके लेकिन पत्नी ने ऐसी खौफनाक साजिश रची। जिसमें अख्तर को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़