इंदौर में नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 21 मकानों पर बुलडोजर
इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को रावजी बाजार में नाले पर बने 21 अवैध मकानों को ध्वस्त कर एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी में 3 जेसीबी मशीनों ने पूरे निर्माण को तोड़ दिया। यह कार्रवाई नगर निगम की ओर से अब तक की सबसे सख्त मानी जा रही है। अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद आयुक्त ने खुद कार्रवाई का आदेश दिया था।
पूर्व चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों ने पहले भी कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लगभग एक महीने पहले आयुक्त क्षितिज सिंघल और अन्य अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर नाले पर बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके स्थानीय लोग अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतते रहे, जिसके बाद गुरुवार को बुलडोजर से कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोग जेसीबी देखकर इकट्ठा हो गए और समय मांगकर खुद अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। लेकिन अधिकारियों ने ऐसा समय देने से मना कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि सभी को पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका था, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'