पत्नी को समझ बैठा मृत, अचानक मोबाइल पर आया ओटीपी तो खुल गया सारा राज
बस्ती। कभी आपने सोचा है कि कोई मरने के बाद वापस आता है लेकिन अगर कोई मरने के बाद वापस आ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही मामला बस्ती जिले से सामने आया। 2 साल पहले एक महिला अचानक गायब हो गई थी। उसके पति को लगा था कि अब उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही। उसके मायके वालों ने हत्या करवा दी होगी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भी हत्या का केस दर्ज कर लिया था। जांच पड़ताल के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक नहीं मिला। लेकिन फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस से लेकर पति तक के होश उड़ गए। दरअसल, पति के मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिससे पता चला कि उसकी पत्नी जिंदा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला सिर्फ जिंदा ही नहीं, बल्कि उसका तो दूसरा पति भी उसके साथ है। वह दूसरे राज्य में अपना नया घर बसा चुकी थी और आराम से रह रही थी। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी 14 मई 2017 को संदीप के साथ हुई थी। शादी के 7 साल तक सबकुछ अच्छा चलता रहा। यहां तक कि दोनों को एक बेटा भी हुआ लेकिन फिर सबकुछ बदल गया। पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे। इससे प्रियंका परेशान रहने लगी।
रिपोर्ट के मुताबिक एक जुलाई 2024 को झगड़ा इतना बढ़ा कि प्रियंका घर से गहने लेकर मायके चली गई। वह अपने बेटे को लेकर आत्महत्या करने के इरादे से अयोध्या पहुंच गई। सरयू नदी के किनारे जब वह जान देने वाली थी, तभी राजस्थान से दर्शन करने आए मंगलचंद्र ने उसे देख लिया। उसने प्रियंका की जान बचा ली। इसके बाद प्रियंका मंगलचंद्र के साथ राजस्थान चली गई। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन में रहने लगे।
इधर, पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने से संदीप परेशान था। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसे शक हुआ कि कहीं मायके वालों ने जेवर के लालच में प्रियंका और बच्चे की हत्या तो नहीं कर दी। उसने इस शक के आधार पर पुलिस को शिकायत की, जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो संदीप कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर 4 नवंबर 2024 को प्रियंका के माता-पिता, चचेरी बहन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।
दो साल बीत गए लेकिन प्रियंका का कुछ पता नहीं चला। यहां तक कि उसके मरने का सबूत तक हाथ नहीं लगा। इधर, प्रियंका राजस्थान में अपनी पहचान बदलना चाहती थी। वह आधार सेंटर पर अपना फोटो और पता अपडेट करवाने पहुंची। जैसे ही उसने पुराना आधार नंबर डाला, लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी गया। संदीप ने जब ओटीपी देखा तो उसे माजरा समझते देर न लगी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। राजस्थान पहुंचकर प्रियंका को बरामद किया। संदीप ने जैसे ही अपनी पत्नी और बेटे को देखा तो वो भावुक हो गया। संदीप को प्रियंका पर गुस्सा आया उसने कहा कि मैं प्रियंका को साथ नहीं रखना चाहता। बस अपने बेटे को साथ ले जाना चाहता हूं लेकिन बेटे ने संदीप के साथ न सिर्फ जाने से मना कर दिया, बल्कि उसे पापा मानने से भी इनकार कर दिया। एएसपी का कहना है कि हत्या का केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था। महिला के जिंदा मिलने के बाद अब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। बच्चे की कस्टडी को लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो