20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष 7 फरवरी को होने वाला यह कार्यक्रम इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) टेंडर प्रक्रिया में विलंब के कारण तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्यव्यापी वितरण की योजना बनाई गई है।
सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों में एक साथ चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ मिलेगा। इससे लोगों को बार-बार राशन दुकान नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, वितरण प्रक्रिया भी ज्यादा सुव्यवस्थित रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि FRK आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो सके थे। इसी वजह से कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाया। हालांकि अब सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। चावल उत्सव 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ मनाया जाएगा।
फिलहाल राज्य की लगभग साढ़े 6 हजार राशन दुकानों में नियमित चावल वितरण जारी है। बाकी दुकानों में भी तेजी से स्टॉक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग ने जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव