महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 फरवरी को गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा। महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान और भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
राजिम महानदी, पैरी और सोंढूंर नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित छत्तीसगढ़ का प्रमुख तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र हरिहर धाम के रूप में प्रसिद्ध है। यहां राजीवलोचन मंदिर और कुलेश्वर महादेव मंदिर स्थित हैं, जो विष्णु और शिव के संयुक्त धाम का प्रतीक माने जाते हैं।
लोकविश्वास है कि यह त्रिवेणी संगम प्रयाग के समान पवित्र है। यहां पर्वस्नान, दान, तर्पण और पिण्डदान जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला राजिम कुंभ (कल्प) सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसे अब राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है।
मेले के दौरान देशभर से नागा साधु-संत, विभिन्न अखाड़ों के महंत और महामंडलेश्वर राजिम पहुंचते हैं। यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने