झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
Electricity Tariff 2026-27 को लेकर झारखंड में जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा प्रस्तुत नए टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड विद्युत नियामक आयोग विभिन्न प्रमंडलों में सुनवाई करेगा। आयोग उपभोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और अन्य स्टेकहोल्डरों से सुझाव और आपत्तियां लेकर अंतिम फैसला सुनाएगा। नए टैरिफ की घोषणा 31 मार्च तक करना अनिवार्य है।
राज्य के पांच प्रमंडलों में सुनवाई की तिथियां तय कर दी गई हैं। 19 फरवरी को चाईबासा के पिल्लई हॉल में, 21 फरवरी को डालटनगंज के टाउन हॉल में और 26 फरवरी को दुमका के कृषि पार्क स्थित कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम होगा। 27 फरवरी को धनबाद के बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल में जनसुनवाई होगी। अंतिम चरण 28 फरवरी को रांची के आईएमए हॉल, करमटोली में दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
Electricity Tariff 2026-27 के तहत घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में संभावित बदलाव पर चर्चा होगी। जेबीवीएनएल ने अपने प्रस्ताव में राजस्व घाटा, बिजली खरीद लागत, ट्रांसमिशन चार्ज, लाइन लॉस और परिचालन व्यय को आधार बनाया है।
इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा पावर, इनलैंड पावर, आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के टैरिफ प्रस्तावों पर भी अलग-अलग तिथियों में सुनवाई होगी। Damodar Valley Corporation (DVC) के प्रस्ताव पर 24 और 25 फरवरी को हजारीबाग और धनबाद में विशेष जनसुनवाई तय है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने