बिहार में मुखिया के भांजे ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म
शेखपुरा । जिले में 8 वर्ष की एक बच्ची से गांव के दबंग मुखिया के भांजे के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शेखपुरा महिला थाना में देर शनिवार की देर शाम प्राथमिक की दर्ज कराई गई। जिसके बाद रात्रि में नवादा जिला से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला मोहली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 8 वर्ष की एक बच्ची से अमानवीय व्यवहार की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस में जब इसकी सूचना मिली तो रात्रि में कई जगह पुलिस के द्वारा छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी नवादा जिला के कौआकोल से की गई। दुष्कर्म के एक मामले में युवक पहले भी जेल जा चुका है। बताया जाता है कि युवक इस गांव के दबंग मुखिया का भांजा है, जबकि बच्ची गांव के ही गरीब परिवार की है। उधर, इस मामले में गांव में काफी आक्रोश बना हुआ है। बताया जाता है कि आरोपित की युवक काफी दबंग है और लगातार लड़कियों से छेड़खानी की घटनाओं को भी अंजाम देता रहा है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने