UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
नई दिल्ली। यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) ने आज सपा का दामन थाम लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सिद्दीकी को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ में तीन बार के विधायक अनीस अहमद खान समेत कई पूर्व विधायक सपा में शामिल हो गए।
इसके अलावा अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भी सपा में शामिल होकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपा में आना प्रदेश की सियासत में बड़ा संदेश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह सपा के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त साबित हो सकती है।
सपा में शामिल होने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 15718 लोग आज बसपा से इस्तीफा देकर यहां (सपा) आये हैं। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि आज जब हम लोग एक साथ हैं तो कहना चाहता हूं कि बहुजन समाज का रिश्ता सपा से और गहरा होता जा रहा है। पीडीए परिवार मजबूत हो रहा है। कहा कि इस बार होली मिलन से पहले हमारा पीडीए का होली मिलन हो रहा है। कहा कि बाबा साहब और लोहिया जी ने कोशिश की थी कि एक साथ आकर समाज को आगे ले जाये वक्त ने उन्हें मौका नहीं दिया। फूल बाबू के आने से किसी का फूल मुरझा रहा है।
प्रयागराज प्रकरण पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग तो पूजनीय शंकराचार्य को भी अपमानित कर रहे हैं, जो पीड़ित हैं वो पीडीए है। इसलिए हम उनके साथ हैं। बिना नाम लिए यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दूसरों से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं उनका सर्टिफिकेट कहां है। कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी हो सकता है। तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ वाले कह रहे हैं कि दिल्ली की हवा खराब है, असल में दोनों की हवा खराब है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने