पत्नी सुनीता ने अनिल कपूर का हमेशा किया सपोर्ट, 'सूबेदार' के करियर में अहम योगदान; बोले- 'बहुत त्याग...'
अभिनेता अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है। हाल ही में अनिल ने अपने करियर और आने वाली फिल्म 'सूबेदार' को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही अनिल ने अपने करियर को लेकर पत्नी सुनीता के योगदान पर भी रोशनी डाली है।
कैसा है 'सूबेदार' में अनिल का रोल
अनिल कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'सूबेदार' के अपने किरदार के बारे में बताया। फिल्म में उनका किरदार ऐसा है, जो अपने काम और देश दोनों से बहुत प्यार करता है। लेकिन दोनों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होता है।
पत्नी का रहा करियर में योगदान
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस किरदार के लिए अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते से प्रेरणा ली, तो अनिल ने कहा नहीं। उन्होंने बताया कि इस किरदार को समझने में उन्हें अपनी पत्नी सुनीता कपूर से बहुत मदद मिली। अनिल ने कहा, 'मैंने अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्ते को बहुत गहराई से समझा है। मेरी बेटियों (सोनम और रिया) के साथ मेरा रिश्ता दोस्तों जैसा है। लेकिन मेरी पत्नी के लिए जो प्यार है, मेरे काम के लिए जो जुनून है और देश के लिए जो प्यार है, ये सब मिलाकर यह किरदार बना है।'
पत्नी ने हमेशा किया सपोर्ट
अनिल ने कहा, 'कभी-कभी फिल्म में ऐसा सीन आता है जहां किरदार को अपना फर्ज निभाना होता है और पत्नी के साथ भी समय बिताना होता है। लेकिन वह सोचता है पहले ड्यूटी पूरी कर लूं, फिर पत्नी के साथ रहूंगा। यह संघर्ष जिंदगी में हमेशा रहता है। आप अच्छे पति, अच्छे पिता, अच्छे दोस्त बनना चाहते हैं, लेकिन काम के प्रति जुनून इतना होता है कि दुविधा हो जाती है। मेरी पत्नी ने मेरे इस जुनून को समझा और बहुत त्याग किया। उन्होंने मुझे मेरे काम में पूरा सपोर्ट दिया और मुझे वैसे ही रहने दिया जैसे मैं हूं।'
अनिल और सुनीता का परिवार
अनिल और सुनीता ने 19 मई 1984 को शादी की थी। उनकी तीन संतानें हैं- सबसे बड़ी बेटी सोनम कपूर (अभिनेत्री), बेटी रिया कपूर (फिल्म निर्माता) और सबसे छोटा बेटा हर्षवर्धन कपूर (अभिनेता)
'सूबेदार' में नजर आएंगे अनिल
फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में आएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदन मुख्य भूमिका में हैं। इसमें सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) ने मिलकर किया है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान