गुरु का मार्गदर्शन, शिष्य का कीर्तिमान: अजीत सिंह ने लगातार तीसरी बार हासिल किया MDRT का गौरव!
मुंबई : जीवन बीमा क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय माने जाने वाले प्रतिष्ठित Million Dollar Round Table (MDRT) अवार्ड को लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त कर अजीत सिंह ने वर्ष 2026 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और ग्राहक विश्वास पर आधारित कार्यशैली का प्रमाण है।

इस विशेष अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन (LIC OF INDIA) के वरिष्ठ डेवलपमेंट ऑफिसर (D.O.) श्री निमेश मेहता के नेतृत्व में किया गया। श्री मेहता का स्थान LIC में पूरे भारत में टॉप 5 डेवलपमेंट ऑफिसर्स में माना जाता है, जो स्वयं में उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता का परिचायक है।
समारोह के दौरान अजीत सिंह ने अपने गुरु श्री निमेश मेहता जी के करकमलों से MDRT–2026 की ट्रॉफी एवं सम्मान ग्रहण किया। यह क्षण भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा। श्री मेहता ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल अजीत सिंह, बल्कि वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में अजीत सिंह ने कहा कि यह सफलता उनके गुरु के मार्गदर्शन, टीम के सहयोग और ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कामना व्यक्त की कि साथियों का प्रेम और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहे, जिससे वे नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकें।
निमेश मेहता ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से ही संभव होती है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल व्यक्तिगत गौरव हैं, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा को भी नई ऊँचाई प्रदान करती हैं।
लगातार तीन वर्षों तक MDRT अवार्ड जीतकर अजीत सिंह ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सशक्त मार्गदर्शन के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह आयोजन LIC परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना, जिसने पूरे बीमा क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है।
दर्दनाक एक्सीडेंट में नौ की जान गई, तीन घायल
मतदाता सूची में बड़ा ‘क्लीनअप’: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, 2 करोड़ नए जुड़े
हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल का जोश, सोशल मीडिया पर चर्चा
ओडिशा में रथ यात्रा की तारीख पर बवाल, श्री जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन में मतभेद गहराया
IPL में नियमों का उल्लंघन? मैनेजर पर BCCI सख्त
यमुना नाव हादसा: लापता युवक का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई