रिपेयरिंग शॉप नहीं, पान की दुकान से मिला नीट छात्रा के भाई का मोबाइल
पटना / जहानाबाद नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में रोज अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल आज बात मोबाइल की हुई है, जो खुद अपने आप में न सिर्फ हैरान कर रही है, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम के जहानाबाद पहुंचते ही सबसे पहले मृतका की मां और भाई के मोबाइल की मांग की गई थी। दोनों ने बताया कि मोबाइल टूट गया है जिसकी मरम्मती करने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर भेजी गई है। पहले दिन की पूछताछ के दौरान सीबीआई ने माता-पिता और भाई से अलग-अलग घंटों बात की और फिर मोबाइल को पटना सीबीआई कार्यालय भेज देने का निर्देश देकर टीम वापस पटना लौट गई सोमवार को फिर सीबीआई ने फोन कर के मोबाइल की मांग की। इधर से मृतका का भाई सीबीआई से बात कर रहा था। बताया जाता है कि सीबीआई ने फोन कर मृतका के भाई को मोबाइल पटना के सीबीआई कार्यालय में पहुंचाने की बात कही। इसके जवाब में भाई ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप सीबीआई से बोल रहे हैं या कोई और। इसलिए मैं मोबाइल लेकर पटना नहीं आ सकता। इसके बाद सीबीआई की टीम आज दुबारा जहानाबाद स्थित उसके घर पर पहुंची और भाई से मोबाइल की मांग की। भाई ने आज भी वही बात दुहराई कि मोबाइल रिपेयरिंग होने भेजा गया है।
मोबाइल पान दुकान से मिलने का क्या लॉजिक है?
आज सीबीआई की टीम ने पूछा कि मोबाइल कहां बनने दिए हो? पहले कुछ देर तक उसने टीम को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन वह बिहार पुलिस की तरह सीबीआई को बरगला नहीं सका। उसने कहा कि मकदुमपुर में मोबाइल रिपेयरिंग करने दिया गया हैं, वहां से लाकर दे देंगे। टीम ने कहा- नहीं, गाड़ी में बैठो और चलो। मजबूर होकर भाई को गाड़ी में बैठना पड़ा। सीबीआई की टीम को रास्ता बताते हुए उसने जहां गाड़ी रुकवाई, वहां मोबाइल रिपेयरिंग की कोई दुकान नहीं थी। फिर वह एक पान की दुकान पर गया और पान दुकानदार से मोबाइल लेकर सीबीआई को सौंप दिया। मोबाइल कब्जा में लेते ही सीबीआई ने पान दुकानदार से पूछा कि तुम्हारे पास मोबाइल कैसे आया और तुमको यह किसने दिया? जवाब था कि आपके आने के कुछ देर पहले एक लड़का मोबाइल दे गया। मोबाइल देने वाले ने यह कहकर मुझे मोबाइल दिया कि जल्दी जाकर मोबाइल उस दुकान पर दे दो। यहां दो सवाल रह गए कि जब भाई सीबीआई के कब्जे में था तो मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से पान दुकानदार तक भेजने की सूचना किसने और कैसे दी? और दूसरा सवाल यह कि मोबाइल की मरम्मती रिपेयरिंग की दूकान पर होती है न कि पान के दुकान पर, फिर मोबाइल पान दुकान से मिलने का क्या लॉजिक है? हालांकि यह सीबीआई की जांच के दायरे का चीज है।
एक साथ बैठाकर काफी देर पूछताछ की
मोबाइल लेने के बाद सीबीआई की टीम लड़की के भाई को वापस गांव ले गई, जहां लगभग तीन घंटों तक अलग-अलग और फिर परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर काफी देर पूछताछ की। सीबीआई ने आज क्या पूछताछ की, इसका जवाब परिजनों ने नहीं दिया, सिर्फ इतना कहते रहे कि जो सवाल पहले किए गए थे, वही सवाल आज भी दुहरा रहे थे। अब बात चाहे जो भी हो लेकिन एक बात बिलकुल स्पष्ट दिखने लगी है कि सीबीआई जांच और निष्कर्ष के रास्ते में बहुत तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान