पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
पाकिस्तान टीम में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के बीच कहासुनी देखने मिली जिससे इस बात को बल मिला है कि पाकिस्तान टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान को सुपर आठ में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।
बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे
नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दर्शाता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। पाकिस्तान की पारी करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा