ट्रेडमार्क विवाद में अमेरिकी एआई कंपनी को कोर्ट का समन, एंथ्रोपिक नाम को लेकर सुनवाई 9 मार्च को
एंथ्रोपिक नाम के इस्तेमाल को लेकर ट्रेडमार्क विवाद में कोर्ट ने अमेरिका स्थित एक एआई कंपनी को समन जारी किया है। इस मामले में भारतीय फर्म एंथ्रोपिक सॉफ्टवेयर के संस्थापक व निदेशक मोहम्मद अय्याज मुल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी लंबे समय से एंथ्रोपिक ब्रांड का उपयोग कर रही है, लेकिन 2025 के मध्य और अंत तक अमेरिकी एआई कंपनी की ऑनलाइन मौजूदगी तेजी से बढ़ने से भ्रम की स्थिति पैदा होने लगी।मुल्ला के अनुसार, दिसंबर 2025 में अमेरिकी कंपनी के भारत में प्रवेश और बंगलूरू में कार्यालय स्थापित करने के बाद उनकी कंपनी की ऑनलाइन सर्चेबिलिटी पर और अधिक असर पड़ा, जिससे उनके काम को ढूंढना कठिन हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अमेरिकी कंपनी के भारत में कारोबार करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि एंथ्रोपिक नाम का उपयोग इस तरह नहीं होना चाहिए जिससे उनके पहले से स्थापित ब्रांड की पहचान दब जाए या समाप्त हो जाए।इसी आधार पर उन्होंने अदालत से नाम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। बंगलूरू कार्यालय स्थापित होने के बाद संबंधित कंपनी को दूसरा नोटिस भी भेजा गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है, जिसमें अमेरिकी कंपनी के पेश होने की संभावना है।मुल्ला ने यह भी कहा कि भारतीय कानून के तहत किसी ट्रेडमार्क का पूर्व उपयोग करने वाले पक्ष को प्राथमिक अधिकारों का संरक्षण मिलता है, और उनकी कंपनी अपने इसी अधिकार के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद