भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
भोपाल |राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के अयोध्या नगर इलाके में डॉग लवर्स ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. घटना के एक दिन पहले ही नगर निगम ने श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों को उठाया था. लेकिन इन सभी आवारा कुत्तों को कॉलोनी में रहने वाले डॉग लवर्स ने फिर से छुड़वा लिया, जिसके बाद सभी आवारा कुत्तों को दोबारा कॉलोनी में खुला छोड़ दिया|
कॉलोनी की महिलाओं पर किया तलवार से हमला
इस बात का कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने विरोध किया. विरोध जब थोड़ा बढ़ गया तो एक युवक ने अपनी महिला साथी और एक अन्य साथी की मौजूदगी में कॉलोनी की तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया. पूरा मामला घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई. मामले में पुलिस ने 2 नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. हालांकि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है|
प्रॉपर्टी डीलर के परिवार ने की शिकायत
श्रवणकांता पार्क के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि काॅलोनी में अशोक चौहान नाम का एक युवक रहता है, जो खुद को पेट लवर बताता है और काॅलोनी में अवारा कुत्तों को पालकर रखता है. उन्होंने कहा कि कॉलोनी में कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे पड़ जाते हैं. सुरेंद्र ने कहा कि उनके परिवार से ही एक महिला ने इन आवारा कुत्तों को उठाने के लिए नगर निगम की डॉग स्कॉड टीम को कॉल किया था|बुधवार को नगर निगम की टीम कुत्तों को उठाने के लिए आई, लेकिन युवक और उसकी महिला साथी ने निगम की टीम का विरोध किया और डरा धमकाकर कुत्तों को छीन लिया और अशोक ने सभी कुत्तों को कॉलोनी में फिर से खुलेआम छोड़ दिया|
महिलाओं ने किया था विरोध
सुरेंद्र के परिवार ने और कॉलोनी की महिलाओं ने जब इन कुत्तों को फिर से कॉलोनी में देखा तो इसका विरोध किया. इस विरोध पर आरोपी अशोक की महिला साथी ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी. इसका विरोध किया तो अशोक तलवार लेकर आया और उसी के साथ एक टोली लगाते हुए एक और व्यक्ति भी साथ आया|अशोक उसकी महिला साथी ने मिलकर कॉलोनी की महिलाओं को धमकी देना शुरू कर दिया. विवाद बढ़ने पर अशोक ने तलवार से दो महिलाओं वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर हमला कर दिया. इससे दोनों जख्मी हो गई. फिलहाल दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है|
आरोपियों की जल्दी होगी गिरफ्तारी
मामले में थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अशोक चौहान इस मामले में नामजद आरोपी है, जबकि अन्य साथियों के नाम उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएंगे. थाना प्रभारी ने कहा है कि इस मामले में जो भी आरोपी है उन सभी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा|
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ