रणवीर सिंह को अमेरिकी नंबर से धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी
Ranveer Singh Receives Extortion Threats: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिश्नोई गैंग ने एक्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा वॉयस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसकी जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।
अमेरिकी नंबर से आया धमकी भरा वॉयस नोट
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक वॉयस नोट भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि प्राथमिक जांच में हुई है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां प्रोटोकॉल के तहत अमेरिका की संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर उस नंबर की डिटेल हासिल करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे यह वॉयस नोट भेजा गया था।
Rohit Shetty के घर फायरिंग के बाद बढ़ा मामला
सूत्रों का दावा है कि यह धमकी उस घटना के बाद भेजी गई, जब फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी के तुरंत बाद रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के जरिए धमकी दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे घटनाक्रम को आपस में जोड़कर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।
Ranveer Singh की सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी मिलने के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की प्राथमिक जांच जारी है। फिलहाल इस मामले में औपचारिक FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस प्रिलिमिनरी इंक्वायरी के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान