भारत से कड़वाहट दूर करने की कवायद, तारिक रहमान सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम
India-Bangladesh relations: आम चुनाव संपन्न होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां दोनों देशों के बीच वीजा सेवाएं बहाल होने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तारिक रहमान सरकार के नए खेल मंत्री अनीमुल हक ने भारत के साथ खेल संबंधों को बेहतर करने की मंशा जाहिर की है।
खेल संबंधों में सुधार की पहल
बांग्लादेश के खेल मंत्री अनीमुल हक ने कहा कि वह आईसीसी (ICC) पुरुष टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश की अनुपस्थिति संबंधी मुद्दे को शीघ्रता से हल करना चाहते हैं। उन्होंने इस विषय पर भारत के उप-उच्चायुक्त से मुलाकात की और टी-20 वर्ल्ड कप पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया। बांग्लादेश की ओर से सभी मामलों को जल्द सुलझाने की इच्छा व्यक्त की गई है और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
जल्द बहाल होंगी सभी वीजा सेवाएं
दोनों देशों के रिश्तों में सुधार को देखते हुए बांग्लादेश में भारत के वरिष्ठ वाणिज्य दूत (Consular Officer) अनिरुद्ध दास ने कहा कि नई दिल्ली जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल करेगी। अनिरुद्ध दास ने 'सिलेहट जिला प्रेस क्लब' में बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में भारत द्वारा मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं। पर्यटन (Travel) सहित अन्य वीजा श्रेणियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया जारी है।
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
बिहार के स्कूलों में बदलेगा शनिवार का शेड्यूल? विधान परिषद में CM का बड़ा बयान
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
NIA का बड़ा खुलासा: झारखंड में मिले हजारों डेटोनेटर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल