IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
India probable playing XI vs South Africa: भारतीय टीम को अब तक इस टी20 विश्व कप में लगातार जीत के साथ विजय रथ पर सवार है. आज सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबला खेला जाना है. साउथ अफ्रीका के साथ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे इस पर सबकी नजरें रहेगी. इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा लगातार बिना खाता खोले आउट हो रहे ऐसे में सबसे मन में ये सवाल है कि क्या वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे.
अभिषेक शर्मा ने किया निराश
अगर भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की करें तो ये खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन पिछल 3 लगातार मैचों में शून्य पर आउट होकर सबको चिंता में डाल दिया है. सुपर 8 जैसे अहम मुकाबलों में खराब फॉर्म के खिलाड़ी के साथ आगे जाना खतरे से खाली नहीं है पर समस्या है कि अभिषेक शर्मा के विकल्प संजू सैमसन से भी रन नहीं बन रहे. जब अभिषेक बीमार हुए थे तो सैमसन को मौका मिला था लेकिन वह उसे बखूबी भुना नहीं पाए.
अक्षर पटेल की हो सकती है एंट्री
वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजी भी पूरी तरह से सही नहीं रही है. वरुण चक्रवर्ती ने मिडिल ओवर में जरूर जिम्मा उठाया लेकिन बाकि गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. दरअसल कई बार गेंदबाजों ने बे वजह रन लुटाएं हैं. इन सबके बीच एक बदलाव तो लगभग तय माना जा रहा है. अक्षर पटेल के साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने की पूरी संभावना हैं. इसका मतलब है कि वॉसिंगटन सुंदर बाहर जा सकते हैं. अक्षर पटेल नियंत्रण, लेफ्ट-आर्म वेरिएशन और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी देते हैं. साउथ अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ यह संतुलन जरूरी है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त