झारखंड : DIG दफ्तर के ठीक सामने मोटर संघ अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने दी खुली चुनौती
झारखंड के दुमका शहर में अपराधियों ने सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना में एक गोली सीधे अरुण सिंह को लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
हालत गंभीर, आसनसोल रेफर
घायल अरुण सिंह को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए आसनसोल रेफर कर दिया।
रोज की तरह निकले थे घर से
जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह अपने गिलान पाड़ा स्थित घर से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे डीआईजी कार्यालय के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर दो गोलियां चला दीं।
मौके पर पहुंचे एसपी, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
पहले भी हो चुका है हमला
बताया जाता है कि अप्रैल 2025 में भी कोर्ट परिसर के पास अरुण सिंह पर फायरिंग का प्रयास किया गया था। उस समय उन्होंने साहस दिखाते हुए हमलावर से भिड़ंत की, जिससे बदमाश भाग निकले थे।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर के बीचों-बीच सुबह के समय हुई इस घटना से दुमका में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन