CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में साय सरकार का 2026-27 का बजट पेश किया है. बजट में बस्तर और सरगुजा के विकास पर विशेष जोर दिया गया है. सदन में वित्त मंत्री ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद से मुक्ति अब किसी कल्पना की बात नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने संकल्प लेकर इसे कर दिखाया है. बस्तर विकास की ओर लौट रहा है. बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के कारण लोग मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.
बजट में 2 एजुकेशन सिटी की स्थापना का ऐलान
वित्त मंत्री ने सदन में बताय कि अबूझमाड़ और जागरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी. इसके लिए सौ-सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. होम स्टे योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. मैनपाट के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. निवेश अनुदान के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
वित्त मंत्री ने बताया कि जगदलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. इसके लिए 50 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और विशेषज्ञों की भर्ती भी इसके लिए की जाएगी. मंत्री ने बस्तर पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि बस्तर में सड़कों का जाल बिछेगा. अलग-अलग सड़कों के लिए करोड़ों रुपए की राशि जारी की गई है. बस्तर में 68 किलोमीटर नहर का निर्माण कराया जाएगा. वहीं सरगुजा और बस्तर प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए कर दी गई है.
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब