Himachal Pradesh में IPS अदिति सिंह पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन
हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रसाशन ने एक बड़ा और शख्त कदम उठाते हुए 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह की जिम्मेदारियां उनकी बार-बार की छुट्टियों के दौरान एक अधीनस्थ अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है. वर्तमान में अदिति सिंह धर्मशाला में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरों(SV&ACB) की नोर्दर्न रेंज में एसपी के पद पर कार्यरत थी. बीते महीनों में उन्होंने बार-बार छुट्टियां ली, जिस वजह से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रसाशन ने बड़ा निर्णय लिया है|
25 दिनों तक छुट्टी पर रहीं अदिति सिंह
राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक छुट्टी पर रहीं. डीजीपी ने पाया कि इतनी लंबी और बार-बार की छुट्टियों की वजह से उनके कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था. प्रशासनिक कार्यों में आ रही बाधा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है|
कब-कब ली अदिति सिंह ने छुट्टियां
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अदिति सिंह को लेकर जारी आदेश में उनकी छुट्टियों की जानकारी भी दी गई है. अदिति सिंह ने 8 जनवरी से 1 2जनवरी तक दो दिन अचानक और दो दिन बीमारी की छुट्टी ली. इसके बाद 16 जनवरी से 19 जनवरी तक उन्होंने फिर 4 दिनों छुट्टी ली जिसमें 3 दिन अचानक ली हुई छुट्टी और एक बीमार अवकाश शामिल था। इसके बाद 8 से 22 फरवरी तक वह फिर छुट्टी पर रहीं|
किसे सौंपी गई अदिति जगह जिम्मेदारी?
डीजीपी अशोक तिवारी के आदेश अनुसार एडिशनल एसपी ब्रह्म दास भाटिया को अगली सूचना तक उनकी जिम्मेदारियां संभालने को कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए कहा गया है कि अदिति सिंह की मौजूदगी में भी वह उनसे जुड़े रहेंगे. ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है|
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
ईरान युद्ध के बीच तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर पार