मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए आपसी विवाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत मिट्टी खेलने को लेकर होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट से हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती के घर घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी-परिजन
घटना के बाद परिजन शोक में डूब गए हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस पर नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण मनीषा गंभीर रूप से घायल हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच शुरू
एसडीपीओ वेस्ट अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि युवती की संदिग्ध मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस FSL की मदद से घटनास्थल का सर्वे कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका