मक्का की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग में BJP नेता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा झेंझरी के बीच अवैध खेती में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार भी शामिल थे। 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अवैध अफीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने लगभग आठ करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की अफीम जब्त कर ली है।जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा झेंझरी के बीच स्थित एक बड़े भूभाग पर अवैध अफीम की खेती की जानकारी जब पुलिस को मिली तो एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उनकी भी आंखें फटी की फटी रह गईं। पुलिस पहले अनुमान लगा रही थी कि एक एकड़ जमीन पर ही अफीम की खेती की जा रही है, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस खेतों की तरफ आगे बढ़ी तो पता चला कि एक नहीं बल्कि 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी।आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार मक्का और ज्वार के पौधों की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित विकास बिश्नोई और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार किया है, वहीं अचला राम जाट फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। विकास बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार विकास बिश्नोई के साथ मिलकर अफीम की खेती करता था।शिवनाथ नदी के तट से लगी लगभग 110 एकड़ भूमि को तार फेंसिंग से घेरा गया था। बीच में मक्का, गेहूं, धान और चना जैसी फसलें लगी हुई थीं। उन्हीं के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। पौधों को विकसित करने के लिए ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था भी की गई थी। ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार ने सुरक्षा के तौर पर खेत में बाउंसर भी रखे थे, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर न जा सके।
जिंदा महिला को कागजों में मृत बताया, पौने दो बीघा जमीन हड़पने का आरोप; कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
वैश्विक संकट के बीच राहत, भारत के पास 40 दिनों का ईंधन भंडार सुरक्षित
हाईकोर्ट ने दी जानकारी: 60 में से 47 लाख आपत्तियों का निपटारा, 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला संभव
शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम
CM रेखा गुप्ता ने केरल में किया चुनावी दौरा, अल्पुझा और वायकॉम में की जनसभाएं