विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
दुर्ग| के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 22 हजार महिलाओं की सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. खासतौर पर घरों में झाड़ू-पोछा, खाना बनाने और घरेलू काम करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिन्हें अक्सर समाज में पहचान नहीं मिलती|
रिकेश सेन ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप
वहीं इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद जयप्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले दो सालों से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें बलात्कार, महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की भी साजिश की जा रही है. इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे भावुक हो गए|
इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे भावुक हो गए. विधायक ने कहा कि पहले राजनीति का माहौल ऐसा नहीं था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके समय में भी राजनीतिक मतभेद होते थे, लेकिन माहौल स्वस्थ रहता था. विधायक ने कहा कि अगर उन्हें साजिश रचने वाले व्यक्ति का नाम पता चल जाए तो वे उससे सीधे बात करेंगे और यदि राजनीति इतनी तकलीफ देने लगे तो वे राजनीति छोड़ने तक का विचार कर सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की|
महिलाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें विधायक रिकेश सेन भावुक होते नजर आए. उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए. उन्होंने बताया कि इन्हीं महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शक्ति योजना शुरू की गई है, जिसमें अब तक 22 हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है. इस योजना के तहत 25 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे|
दोषियों को सख्त सजा मिले – रिकेश सेन
इसके अलावा समोदा गांव में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने भाजपा नेता पर भी कार्रवाई की है. यह पौधे करीब तीन फीट ऊंचे हैं और यह मामला लंबे समय से चल रहा होगा, इसलिए इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए|
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला