पंजाब विधानसभा में हंगामा: सुखपाल खैरा से माफी की मांग पर कांग्रेस का वॉकआउट
चंडीगढ़ | पंजाब विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के मामले में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा को माफी मांगनी चाहिए और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।खैरा के खिलाफ आप विधायकों ने नारेबाजी की। विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इस दौरान खैरा और चीमा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि यह असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा ने सदन के बाहर जो बात कही है, ये पर सदन में विचार नहीं किया जाना चाहिए। बाजवा ने भी सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया लेकिन स्पीकर ने उसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते है तो आपके प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।
विधानसभा में विवाद बढ़ने के बाद सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सत्र दोबारा शुरू होने पर आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। स्पीकर ने भी कहा कि बिना माफी खैरा को बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप और कांग्रेस दोनों विधायकों ने नारेबाजी की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध
इससे पहले कार्यवाही शुरू हुई तो हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है।उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे, जिसमें दिनेश चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह