पति से झगड़े के बाद मां ने चार माह के बेटे की हत्या की
प्रयागराज। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह निवासी संतोष यादव खेती बारी और मजदूरी करता है। उसकी शादी मनोरमा यादव से हुई है। दोनों को चार माह का एक बच्चा ईश्वर है। बताया जाता है पति-पत्नी में आए दिन खाना बनाने और अन्य बातों को लेकर विवाद होता रहता है। पिछले तीन चार दिनों से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार पति से झगड़े के बाद अनुराधा ने अपने बेटे ईश्वर (4 माह) की घर में ही सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रसोई घर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद अपने काम में जुट गई।
काफी देर तक बच्चे को न देखकर पति और परिवार के अन्य लोग परेशान थे। पूछने पर मनोरमा कुछ बता भी नहीं रही थी। परेशान परिजनों ने जब काफी दबाव डाला तो बुधवार रात्रि करीब 10 बजे महिला ने बेटे की हत्या की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने शव को निकाला। सूचना पाकर सुबह पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि महिला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। एसीपी हंडिया ने बताया कि आरोपी महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। इसके विरुद्ध एफआईआर लिखकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
सभी रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता