जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में युवक की मौत
जालंधर। के काला सघियां इलाके में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब सात से दस फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दोनों टांगें फ्रैक्चर बताई जा रही हैं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रही महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शी अमरीक सिंह के अनुसार, सफारी कार में दो युवक सवार थे और गाड़ी घास मंडी की ओर से काला सघियां रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
करनाल जेल में हवालाती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
गूगल मैप के भरोसे पड़ा महंगा, गली में घुसा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
कुरुक्षेत्र के मीरी-पीरी विवाद पर हलचल तेज, Harjinder Singh Dhami शाहाबाद पहुंचे
IPL में क्यों चर्चा में हैं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा?
मध्य प्रदेश: मोहन कैबिनेट बैठक आज, चना-मसूर की MSP पर हो सकती चर्चा
‘चांद मेरा दिल’ टीजर रिलीज, Lakshya बने जुनूनी आशिक, Ananya Panday दिखीं तड़पती
IPL में ‘किंग’ से मिले ‘प्रिंस ऑफ बंगाल’, Shah Rukh Khan और Sourav Ganguly की मुलाकात वायरल