बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक गैंगस्टर की होने वाली पत्नी थाने पहुंच गई और अपने होने वाले पति को केवल 2 घंटे के लिए रिहा करने की गुहार लगाने लगी. बताया जा रहा है कि पुलिस शादी के मंडप से गैंगस्टर को उठा लाई जिसके बाद उसकी होने वाली दुल्हन थाने पहुंच गई और थानेदार से गैंगस्टर को दो घंटे रिहा करने की मांग करने लगी. इतना ही नहीं दुल्हन ने कहा कि अगर ऐसा मुमकिन न हो तो कस्टडी में ही उसके फेरे करवा दिए जाएं।
आकाश उर्फ भूरा हड्डी की क्राइम कुंडली
इस गैंगस्टर की पहचान आकाश उर्फ भूरा हड्डी के रूप में हुई है. खबरों की मानें तो आकाश उर्फ भूरा हड्डी पिछले 7-8 सालो से सक्रिय है और कुछ दिनों पहले जमानत पर बाहर आया था. बताया ये भी जा रहा है कि उसकी होने वाली दुल्हन को इसकी क्राइम कुंडली के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. हालांकि अभी भी दुल्हन इससे शादी करने को तैयार हैं. इस पर कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाने का आरोप भी है।
पुलिस ने सीमा की एक न मानी
हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली।
एक किडनैपिंग से जुड़ा हुआ है मामला
कुछ दिनों पहले आरोपी आकाश ने एक पुजारी को किडनैप किया था. इसी मामले में पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार किया है. आकाश ने पुजारी को गिरफ्तार कर उसके साथ मारपीट भी की थी. इसके बाद पुजारी से किस्तो में पैसा वसूली की बात भी कही जा रही थी. जब आकाश को पहली किस्त 50 हजार रुपये की मिल गई तो फिर उसे छोड़ दिया गया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि शादी के लिए पैसो की जरूरत थी, इसलिए किडनैपिंग का प्लान बनाया था।
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, भर्ती विज्ञापन न आने पर अनशन की चेतावनी
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे