सीट बेल्ट की अहमियत साबित करती है ये कार हादसे की घटना
Seatbelt Saves Life: मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कयड़ावद हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। कार में सवार दंपती और उनके दो छोटे बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। राहत की बात ये रही कि, चारों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे किसी को खरोंच तक नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी संतोष मोहंती अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार (एमपी 09 डब्ल्यूएफ 9263) से भरूच जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे जैसे ही उनकी कार कयड़ावद हनुमान मंदिर के पास पहुंची, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार संतुलन खो बैठी और सडक़ पर पलट गई। हादसे का दृश्य देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कार की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई होंगी, लेकिन सीट बेल्ट की वजह से परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी कमल मिंदल और उपनिरीक्षक लोकेंद्र खेड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कार में सवार चारों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और पास के एक रेस्टोरेंट में बैठाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करवाई। सदमे में आए परिवार को चाय-नाश्ता कराकर संभाला गया। इसके बाद क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त कार को इंदौर भिजवाया गया और परिवार को दूसरे वाहन से सुरक्षित भरूच रवाना किया गया।
एक्सपर्ट व्यू…सीट बेल्ट इसलिए जीवन रक्षक
झाबुआ ट्रैफिक डीएसपी कमलेश शर्मा के अनुसार, सीट बेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा कवच है। हादसे के समय शरीर के केबिन में इधर-उधर टकराने की स्थिति को सीट बेल्ट रोकती है। आधुनिक कारों में एयरबैग भी तभी सही तरीके से काम करते हैं, जब यात्री ने सीट बेल्ट पहनी हो। कार पलटने की स्थिति में दरवाजे खुलने पर बेल्ट नहीं होने से यात्री बाहर गिर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
नगर निगम ने पेश किया 8455 करोड़ का बजट, विकास पर फोकस