रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव
मुजफ्फरपुर। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी दिलीप साह के पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार (32) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुतुल अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच के दौरान उसके पास से शराब भी बरामद की गई है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतक की पत्नी चंचल देवी ने बताया कि उनकी दादी की तबीयत खराब थी, इसलिए पुतुल उन्हें मायके छोड़ने गया था। रात करीब 9 बजे उनकी आखिरी बार पुतुल से बात हुई थी। इसी दौरान पुतुल की बातचीत हर्ष नामक युवक से हुई थी। चंचल के अनुसार पुतुल ने हर्ष से करीब दो लाख रुपये कर्ज लिए थे और वह लगातार पैसे के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। पत्नी का आरोप है कि हर्ष ने ही उसके पति की हत्या कर दी। इधर, सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि एक शव बरामद हुआ है और मृतक की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”