नाम बदलने की राजनीति से शहर का विकास नहीं होता
इंदौर। इंदौर में एक स्टेडियम का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे राजनीतिक और सामाजिक ध्रुवीकरण से जोड़ दिया है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्टेडियम का नाम बदलने के पीछे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की “गंदी नियत” साफ दिखाई देती है। पार्टी का आरोप है कि ऐसे फैसलों के जरिए समाज में ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज देश के गौरव हैं और पूरे देश में उनका सम्मान किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या शहर में वर्षों से हॉकी स्टेडियम की मांग कर रहे खिलाड़ियों के लिए नया स्टेडियम बनाकर उसे शिवाजी महाराज के नाम से करना ज्यादा बेहतर नहीं होता। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन और शहर के महापौर पर भी निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुष्यमित्र भार्गव अपनी नाकाबिलियत और नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के फैसले ले रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में नगर निगम पूरी तरह विफल रहा है। उनका आरोप है कि जो प्रशासन लोगों को एक गिलास साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा, वह केवल नाम बदलने की राजनीति में लगा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में नगर निगम के फैसले पर और भी सियासी बयानबाजी देखने को मिल सकती है। वहीं, नगर निगम की ओर से पहले भी यह कहा गया है कि शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान देने के उद्देश्य से कई स्थानों के नाम बदले जा रहे हैं।
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी