गैस सिलेंडर की किल्लत से महंगी हुई चाय, दरभंगा में 10 से 12 रुपये कप
दरभंगा। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब छोटे-छोटे चाय-नाश्ते की दुकानों पर साफ दिखाई देने लगा है। कई दुकानों को बंद करना पड़ा है, जबकि कुछ दुकानदार लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर काम चला रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। चौक-चौराहों पर मिलने वाली चाय की कीमत अब 10 रुपये से बढ़कर 12 रुपये तक हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। पहले 12 से 15 रुपये किलो मिलने वाली लकड़ी अब 25 से 30 रुपये किलो तक बिक रही है, जबकि कोयले की कीमत भी 20 रुपये से बढ़कर करीब 30 रुपये किलो हो गई है। चाय विक्रेता कन्हैया मंडल ने बताया कि सिलेंडर नहीं मिलने के कारण दुकान चलाने में काफी परेशानी हो रही है। परिवार चलाने के लिए मजबूरन लकड़ी और कोयले पर चाय बनानी पड़ रही है, लेकिन इनकी कीमत भी काफी बढ़ गई है। इसके अलावा लकड़ी और कोयले पर चाय बनाने में ज्यादा समय लगता है, जिससे दुकानदारों को दिक्कत होती है। इसी कारण चाय की कीमत थोड़ी बढ़ानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि गैस की समस्या कब तक दूर होगी। दूसरी ओर कई रेस्टोरेंट और होटलों में भी कोयले पर खाना बनाने की मजबूरी है, जिसके कारण मेन्यू के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसका असर अब सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ने लगा है। ग्राहक आलोक कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और लोग लकड़ी, इंडक्शन या कोयले के चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस संकट का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ रहा है और चाय की कीमत में 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष