अफवाहों पर सख्ती, भीड़ जुटने पर सीमित मिलेगा पेट्रोल-डीजल
महाराष्ट्र। स्थित जालना में पेट्रोल और डीज़ल खत्म होने की अफवाह फैलते ही नागरिक बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए उमड़ रहे हैं. प्रशासन ने पेट्रोल की कमी को महज़ अफवाह बताया . हालांकि, लोगो की भीड़ देखते हुए जालना की जिला आपूर्ति अधिकारी सविता चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये और तीन तथा चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम 2,000 रुपये तक का पेट्रोल ही दिया जाएगा. जालना जिले में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने ये प्रतिबंध लागू किए हैं. इसके अलावा, हर पेट्रोल पंप संचालक के लिए उपलब्ध स्टॉक, मांगा गया स्टॉक और प्राप्त स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित करना भी अनिवार्य किया गया है।
नए वित्त वर्ष की शुरुआत महंगाई से, LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी
महाकाल की शरण में सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन
‘मैं कांग्रेस में ही हूं’: निर्मला सप्रे का बयान, हाई कोर्ट ने उमंग सिंघार से मांगे सबूत
लाड़ली बहनों को अप्रैल में खुशखबरी: 35वीं किस्त के ₹1500 इस तारीख तक होंगे जारी
सिर्फ चेहरे की चमक नहीं! मुल्तानी मिट्टी से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने का चौंकाने वाला तरीका
अपनेपन का प्रेम ही होता है सबसे सच्चा प्रेम