इंसानियत शर्मसार: महिला से छेड़खानी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
नालंदा। जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता के साथ सरेआम छेड़खानी की गई और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
शाम के समय रास्ते में घेरकर की हरकत
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। पीड़िता किराने की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।
विरोध करने पर कपड़े फाड़े
जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न कर दिया। यह घटना इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बन गई है। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन भागने से पहले उन्होंने इस शर्मनाक घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी गालियां देते और प्रताड़ित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
इस मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर नूरसराय थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों, अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप