‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
छतरपुर|मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पठा चौकी के बरौहा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. ग्रामीणों ने एक महिला को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई|
संदेह के आधार पर महिला को पकड़ा
ग्रामीणों के अनुसार, महिला तीन दिन पहले रात के समय गांव में घूमती हुई नजर आई थी. उसे अजनबी और संदिग्ध समझते हुए लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका जताई और पकड़ लिया. कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और महिला को बांध दिया गया. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी|
जांच में मानसिक रूप से अस्वस्थ निकली महिला
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला बच्चा चोर नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसकी पहचान होने के बाद उसके पति को बुलाया गया और महिला को सुरक्षित उसके हवाले कर दिया गया. अधिकारियों के अनुसार यह घटना 3-4 दिन पुरानी है और दूरदराज के क्षेत्र की है, इसलिए किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई|
भटकते हुए गांव पहुंची थी महिला
जानकारी के मुताबिक, महिला पास के अटकोहां क्षेत्र की रहने वाली है और भटकते हुए बरौहा गांव पहुंच गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि उसने एक बच्चे को पकड़ने की कोशिश की, जिससे लोगों में डर फैल गया और उन्होंने उसे घेर लिया. बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उसके परिवार से संपर्क कर उसे सौंप दिया|
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर कोर्ट की सख्ती, 17.52 लाख के मामले में FIR दर्ज करने के आदेश
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान