ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
US Iran War: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग को 38 दिनों का समय हो चुका है. इस जंग के कारण ईरान हजारों लोगों की मौत तो वहीं लाखों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. इस जंग की वजह से दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है. इसके बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ईरान को धमकी देते नजर आ रहे हैं, इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट से जंग रुकने की उम्मीद नज़र आ रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका-ईरान और मीडिएटर 45 दिन के सीजफायर के लिए जोर दे रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच एक मीडिएटर के जरिए बातचीत चल रही है. इस बातचीत में अभी तक मीडिएटर का एक ग्रुप 45 दिन के संभावित सीजफायर की शर्तों पर चर्चा कर रहा है. इससे ऐसा माना जा रहा है कि अगर 45 दिनों का सीजफायर होता है, तो फिर बातचीत के जरिए जंग पूरी तरह खत्म हो सकती है.
अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत
अमेरिकी आउटलेट ने बातचीत की जानकारी रखने वाले चार यूएस, इजरायली और रीजनल सोर्स का ज़िक्र किया है. उन्होंने एक्सियोस को बताया कि “बातचीत पाकिस्तानी, मिस्र और तुर्की के मीडिएटर के ज़रिए हो रही है. ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच भेजे गए टेक्स्ट मैसेज के ज़रिए भी हो रही है. सूत्रों ने अगले 48 घंटों में किसी पार्शियल डील पर पहुंचने की उम्मीद को बहुत ही कम बताया है.
ईरान ने क्या रखी सीजफायर के लिए शर्त
एक्सियोस के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने मीडिएटर को साफ़ कर दिया है कि वे गाजा या लेबनान जैसी स्थिति में नहीं फंसना चाहते हैं. जहां कागज पर तो सीजफायर है लेकिन जहां US और इजरायल जब चाहें फिर से हमला कर सकते हैं. यही वजह है कि बातचीत के बात भी अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. अगर आने वाले दिनों में बातचीत सफल होती है और कोई एक डिसीजन लिया जाता है तो यह भी साफ है कि जंग रुक सकती है.
अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमले की शुरुआत 28 को गई थी. इसके बाद ईरान ने भी पलटवार शुरू किया. हालांकि अमेरिका और इजरायल के हमलो में ईरान के कई सीनियर लीडर और नागरिक मारे जा चुके हैं. वहीं ईरान भी लगातार अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. यह जंग हर रोज तेज होती जा रही है. दूसरी तरफ बातचीत शुरू होने के बाद युद्ध के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है.
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग खारिज, संजय राउत का बड़ा बयान
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, भर्ती विज्ञापन न आने पर अनशन की चेतावनी
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा