प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिले के ग्राम बहीगांव निवासी मगनलाल गौर का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
मगनलाल गौर पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में निवास करते थे। हर वर्ष बरसात के मौसम में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान की खपरैल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे बारिश का पानी घर के अंदर टपकता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।
वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति मिली। योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस सहायता राशि के साथ इसमें थोड़ा और राशि मिलाकर उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। मगनलाल गौर ने बताया कि पहले जहां बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के मकान में उनका परिवार निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है। नए घर ने उनके जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को बढ़ाया है। साथ ही मगन लाल के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और घर में बिजली कनेक्शन भी दिया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल से आज कई परिवारों का सुरक्षित आवास का सपना साकार हो रहा है।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें