वेस्टवुड कॉर्सेट और आइवरी गाउन में तारा का रॉयल अंदाज हुआ वायरल
इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर तारा सुतारिया का गौरव; 'वुमन इन सिनेमा गाला' में हुईं सम्मानित, आइवरी लुक में ढाया कहर
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों 'कान फिल्म फेस्टिवल' में अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जादू बिखेर रही हैं। इसी बीच तारा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'वुमन इन सिनेमा गाला डिनर' में तारा को सिनेमा जगत में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर तारा ने अपनी मौजूदगी से भारत का मान बढ़ाया है।
ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर और आइवरी गाउन का जादू
इस खास शाम के लिए तारा सुतारिया ने अपना तीसरा और सबसे प्रभावशाली लुक साझा किया। उन्होंने 'विविएन वेस्टवुड कॉर्सेट' के साथ एक बेहद खूबसूरत आइवरी (हल्का सफेद) रंग का गाउन चुना। इस आउटफिट की नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड बॉडीस उन्हें 'ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर' वाला लुक दे रही थी। गाउन की सैटिन स्कर्ट और हाथों पर लिपटा मैचिंग स्टॉल उनके पूरे अंदाज को और भी रॉयल बना रहा था।
हीरे और पन्ने की चमक के साथ पूरा किया लुक
तारा के इस लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने निखारा था। ऑल-व्हाइट आउटफिट के साथ उन्होंने हीरे और पन्ने (Emerald) जड़ित स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग झुमके पहने थे। मेकअप की बात करें तो तारा ने न्यूड लिपस्टिक, डिफाइंड आंखें और सॉफ्ट चीक्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा। वहीं, उनके स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनकी पूरी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा दिए।
सम्मान पाकर भावुक हुईं तारा
रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में मिली इस उपलब्धि पर तारा सुतारिया ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस सम्मान को अपने करियर का एक गर्व भरा पल बताया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक और उपलब्धि की जमकर तारीफ हो रही है।
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ