रेस्टोरेंट में भयानक आग का तांडव, मालवीय नगर में 21 लोगों की मौत
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड सामने आया है। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस भयावह हादसे में अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग (दिल्ली फायर सर्विस) की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई आग
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के बेसमेंट से हुई, जिसके बाद धुआं और लपटें पूरी इमारत में फैल गईं। बेसमेंट में फंसे लोगों को बेहद गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है क्योंकि कुछ और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
विदेशी नागरिकों के फंसे होने की आशंका
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हौजरानी की एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे यह भीषण आग लगी। उन्होंने हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताते हुए कहा कि इस इमारत में मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी (साउथ अफ्रीकन) नागरिक फंसे हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यक्त किया गहरा दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया, "मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।"
उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए (DDMA), कैट्स (CATS) एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से कार्रवाई की, जिससे कई जिंदगियों को सुरक्षित बचाया जा सका। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव चिकित्सा व आर्थिक सहायता दी जा रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे ठीक एक दिन पहले, मंगलवार सुबह मुकुंदपुर इलाके में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक इमारत ढह गई थी, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा