दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर गई युवती लापता, पुलिस तलाश में जुटी
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रैकिंग के लिए गई नैनीताल की एक युवती पिछले पांच दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। बबीता पांडे नाम की इस युवती की तलाश के लिए सेना, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें दिन-रात बड़े पैमाने पर खोज अभियान चला रही हैं। दयारा बुग्याल ट्रेक के बेहद दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए भी नजर रखी जा रही है, लेकिन अब तक बबीता का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। बबीता के भाई हर्षित पांडे ने बताया कि उनकी बहन अपने दो दोस्तों—हरमनपाल और हरमनप्रीत के साथ गढ़वाल क्षेत्र में घूमने के लिए आई थी। वे पहले हर्षिल गए और उसके बाद दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग के लिए आगे बढ़े थे।
टेंट से अचानक गायब हुई युवती
घटनाक्रम के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान 29 मई की रात को बबीता और उसके दोस्त रास्ते में 'गोई' नामक एक जगह पर रुके थे। बबीता के दोस्तों ने उसके परिवार को बताया कि अगली सुबह करीब 4 बजे जब वे जागे, तो बबीता टेंट में मौजूद नहीं थी। जब उन्होंने तुरंत बबीता के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। बबीता के भाई का कहना है कि उनकी बहन उन दोनों दोस्तों के भरोसे ही इस यात्रा पर आई थी, इसलिए उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी उन्हीं दोनों की बनती थी।
परिवार में छाई गहरी चिंता
लापता बबिता नैनीताल जिले के रामनगर (चिल्किया) की रहने वाली है। वह अपने परिवार में सबसे बड़ी है और दो भाइयों की इकलौती बहन है। बबिता फिलहाल दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई कर रही है और अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थी। उसके दोनों भाई रामनगर में ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं। इस अनहोनी की खबर मिलने के बाद बबीता की मां और उसका बड़ा भाई हर्षित तुरंत उत्तरकाशी पहुंच गए हैं और खोजबीन में जुटे हैं, जबकि घर पर उसका छोटा भाई, दादी और दिव्यांग पिता बेहद चिंता में डूबे हुए हैं।
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई