भाजपा युवा मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला सचिव पद पर एडवोकेट पुनव मिर्लेकर की नियुक्ति
मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर-पश्चिम जिला, मुंबई के जिलाध्यक्ष डॉ. केयूर प्रामाणिक ने पत्र जारी कर एडवोकेट पुनव मिर्लेकर को भाजपा युवा मोर्चा उत्तर-पश्चिम जिला का सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट पुनव मिर्लेकर ने भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, पूर्व नगरसेविका उज्वला मोडक, भाजपा मुंबई सचिव संतोष मेढेकर, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उनके विशेष मार्गदर्शक दीपक खानविलकर तथा संतोष हल्दे से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एडवोकेट पुनव मिर्लेकर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
एडवोकेट पुनव मिर्लेकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत