वैश्विक नेताओं की नजर में पीएम मोदी, कहा- बदलाव के सूत्रधार
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने पर वैश्विक मंच से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। दुनिया के शीर्ष नेताओं, सांसदों और राजनयिकों ने इसे भारतीय लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों ने पीएम मोदी के इस कार्यकाल को भारत के लिए परिवर्तनकारी मानते हुए वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति और सबके विकास के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की है।
अमेरिकी राजदूत और सीनेटर ने की सराहना
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीएम मोदी का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना, उनके दशकों लंबे समर्पित सार्वजनिक जीवन और असाधारण नेतृत्व क्षमता का एक सशक्त प्रमाण है। वहीं, अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद और सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को भारत के लिए पूरी तरह परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों के अटूट भरोसे के दम पर लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेश हासिल किए हैं। सीनेटर कॉर्निन ने सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, जिससे भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने जताया आभार
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को बधाई पत्र भेजकर उनके विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने उनके नेतृत्व पर बार-बार भरोसा जताया है। भारत में हुए आर्थिक और सामाजिक बदलाव श्रीलंका समेत कई देशों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और साल 2022 के आर्थिक संकट में श्रीलंका को दी गई मदद को याद किया। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' से भी नवाजा है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने बताया भरोसेमंद सहयोगी
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने पीएम मोदी को इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर बधाई देते हुए उन्हें अपना व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि लगातार तीन जनादेशों के माध्यम से भारतीय जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और वैश्विक मंच पर उनका प्रभावशाली नेतृत्व दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित करता है। राष्ट्रपति टिनुबू ने नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' का जिक्र करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत