मुंबई तट के पास विदेशी कार्गो जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड अलर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित गोराई इलाके के पास मनोरी बीच के समंदर में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। यहां बीते 5 जुलाई को खराब मौसम, भारी मूनसूनी लहरों और बेहद तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण तीन विदेशी मालवाहक जहाज अनियंत्रित होकर तट की ओर बह आए। इनमें से एक विशालकाय जहाज पानी का स्तर कम होने की वजह से मनोरी बीच के बेहद करीब समंदर में फंस गया है, जबकि दो अन्य जहाजों को कुछ दूरी पर सुरक्षित रोक लिया गया है।
चेन टूटने से बहकर किनारे लगा 'एमटी अल जाफजिया'
तटरक्षक बल और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में सबसे ज्यादा प्रभावित निकारागुआ के झंडे वाला जहाज 'एमटी अल जाफजिया' हुआ है। समंदर में उठे भीषण तूफान के कारण इस जहाज के लंगर की लोहे की मजबूत चेन टूट गई, जिसके बाद यह लहरों के बहाव में बहता हुआ मनोरी द्वीप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आकर उथले पानी में फंस गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे के वक्त जहाज पर कोई भी क्रू मेंबर (चालक दल) सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
ईरान और माली के दो अन्य टैंकर भी भटके
इस समुद्री तूफान की चपेट में दो अन्य बड़े मालवाहक जहाज भी आए, जिनमें 'एमटी एस्फाल्ट स्टार' (माली का झंडा) और 'एमटी स्टेलर रूबी' (ईरान का झंडा) शामिल हैं। कोलतार और तेल के ये दोनों भारी-भरकम टैंकर समंदर में लंगर पर खड़े थे, लेकिन लहरों के भीषण दबाव के कारण ये अपनी जगह से करीब 20 किलोमीटर (11 समुद्री मील) दूर मनोरी द्वीप की तरफ बह आए। हालांकि, समय रहते इन दोनों जहाजों को सुरक्षित स्थान पर दोबारा लंगर डालकर रोक लिया गया। इन जहाजों पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मछुआरों की सतर्कता से अलर्ट पर कोस्ट गार्ड
मनोरी बीच का तटीय इलाका काफी पथरीला और चट्टानी माना जाता है। ऐसे में स्थानीय मछुआरों ने जब इस विशालकाय अनियंत्रित जहाज को तट के इतने करीब आते देखा, तो उन्होंने खतरे को भांपते हुए तुरंत गोराई पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) तुरंत एक्शन में आ गया। फिलहाल कोस्ट गार्ड ने किसी भी संभावित तेल रिसाव या खतरे से निपटने के लिए अपने अत्याधुनिक जहाजों 'आईसीजीएस सम्राट', 'सागर प्रहरी' और आपातकालीन रेस्क्यू वेसल 'वॉटर लिली' को मौके पर निगरानी और मदद के लिए तैनात कर दिया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव