मध्य प्रदेश के उमरिया में दर्दनाक दुर्घटना, कार-ट्रक टक्कर में पांच की जान गई
उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नेशनल हाईवे 43 (NH-43) पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन चौकी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार एक मासूम बच्चे व तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों की असमय मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहा था परिवार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी छह लोग अनूपपुर जिले के लीला गांव के रहने वाले थे। यह परिवार कार से एक परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने के लिए चित्रकूट जा रहा था। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में अचानक कार की रफ्तार बेकाबू हो गई और वह सीधे आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में समा गई।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और मृतक व घायल उसी में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इनमें से कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक शख्स को जब जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई।
एक घायल की हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी
इस दर्दनाक हादसे में बचे एकमात्र व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका नजदीकी अस्पताल में सघन उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही अनूपपुर के लीला गांव में मातम छा गया है।
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात