भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला
दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला वाकया सामने आया। रैली में शामिल होने पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंच पर अचानक अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस संवेदनशील क्षण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया।
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, सीएम ने संभाला
दतिया में आयोजित इस चुनावी सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बेहद भावुक हैं और उनकी आंखें नम हैं। अपने आंसुओं को छिपाने के लिए वे कभी रूमाल से चेहरा पोंछते तो कभी पानी पीकर खुद को संभालने की कोशिश करते नजर आए। नरोत्तम मिश्रा को इस कदर भावुक देख मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तुरंत उनके पास पहुंचे, उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उनका हाथ थामकर उन्हें समझाते दिखे।
टिकट कटने की टीस बनी चर्चा का विषय
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नरोत्तम मिश्रा की आंखों से झलका यह दर्द उपचुनाव में टिकट न मिलने की टीस का नतीजा है। दतिया उपचुनाव को भाजपा अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है और मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी कैबिनेट ने यहां ताकत झोंक रखी है। ऐसे बड़े मंच पर पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता का भावुक होना अब राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा और अटकलों का विषय बन गया है।
अंतिम समय में नरोत्तम की जगह आशुतोष तिवारी को मिला मौका
गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा एक बार फिर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ही मैदान में उतारेगी। स्वयं नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थकों ने क्षेत्र में चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और नामांकन दाखिल करने की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी थी। लेकिन अंतिम समय में केंद्रीय नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।
समर्थकों की भी रो पड़े, पर कहा- 'संगठन का फैसला सर्वोपरि'
मंच पर अपने नेता को रोता देख वहां मौजूद नरोत्तम मिश्रा के कई समर्थक भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। हालांकि, इस भावुकता के बीच समर्थकों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन का फैसला हमेशा सर्वोपरि होता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मतभेदों को भुलाकर नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।
सीएम की मौजूदगी में दो सेट में दाखिल हुआ नामांकन
इस भावुक घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आधिकारिक तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पार्टी उम्मीदवार की ओर से दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया गया है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि दतिया में भाजपा का विजय अभियान हर हाल में जारी रहेगा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह