मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला एवं भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए आयोजन स्थल पर चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड इलैया राजा टी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, आईजी (देहात रेंज) भोपाल रुचि वर्धन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने निर्देश दिए कि इस बैठक के महत्व को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने जगदीशपुर पैलेस परिसर स्थित ऐतिहासिक रानी महल एवं चमन महल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें और दिए गए कार्यों को संबंधित विभागों के साथ पूरे समन्वय एवं पूरी तत्परता से संपादित करें।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी