निर्गुण सम्राट भरत शर्मा व्यास हुए “भारत श्री अवार्ड 2025” अवॉर्ड से सम्मानित!
कुशीनगर : भोजपुरिया समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है, जब भोजपुरी के प्रख्यात निर्गुण सम्राट गायक भरत शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य, सांस्कृतिक योगदान और लोकसंगीत को नई पहचान दिलाने के लिए भारत श्री अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत श्री फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मीट एवं अवार्ड सेरेमनी के अवसर पर प्रदान किया गया।
भरत शर्मा भोजपुरी संगीत जगत में एक ऊँचा और सम्मानित स्थान रखते हैं। उनकी निर्गुण गायकी ने न केवल भोजपुरी लोकसंगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि देश-विदेश में इसकी अलग पहचान बनाई है। उनके कला और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय नाट्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
यह प्रमाणपत्र डॉ. श्री प्रकाश बर्नवाल (चेयरमैन), डॉ. सुधा तिवारी (सचिव) और डॉ. आआआ भदंत ज्ञानेश्वर (संस्थापक राष्ट्रीय चेयरमैन) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। भरत शर्मा को यह अवार्ड समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण की स्वीकृति स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि भरत शर्मा की लोकसेवा और उनकी गायकी, दोनों ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल हैं।
सम्मान के साथ ही उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में सियासी हलचल, बागी सुधाकरण ने Rahul Gandhi संग साझा किया मंच
Mamata Banerjee का बड़ा दावा, 2026 में गिर सकती है मोदी सरकार
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
अनूपपुर में 4 मंजिला होटल ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका