₹48,500 करोड़ की योजनाओं से बिहार का कायाकल्प: PM मोदी ने किया लोकार्पण, CM नीतीश ने दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के बिक्रमगंज में 48 हजार 500 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. ये परियोजनाएं विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़ी हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित देश है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकास कार्यों में दो सड़क परियोजनाएं, तीन रेल परियोजनाएं, बिजली उत्पादन, पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं. सबकी कुल लागत 48 हजार 500 करोड़ रुपये से भी अधिक है. इन योजनाओं के निर्माण से बिहार को काफी फायदा होगा. मैं इसके लिये प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति जनगणना कराने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. पहले भी हम ही इस मांग को उठाते थे. अन्य पार्टियों के लोग बेवजह बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया. जदयू-भाजपा की सरकार ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है.
आज इतनी महिलाएं दिख रही हैं, पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया. जैसे ही हमलोग सरकार में आये तब से सबके लिये काम किया है. बिहार के विकास में हमलोग लगे हुए हैं और तेजी से काम हो रहा है. शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया. बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया. महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत हमलोगों ने आरक्षण दिया. नौकरी में महिलाओं के लिये कम से कम 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-1 के तहत हमलोगों ने हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, पक्की गली नाली का निर्माण, हर घर शौचालय तथा टोलों को भी पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया. अभी हाल में कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं उनके लिए भी हमलोग काम कर रहे हैं और तय कर दिया है कि इसी साल के जून महीने तक बाकी सब काम हो जायेगा.
सात निश्चय 2 के तहत भी सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. पिछले साल के अंत में और इस वर्ष के जनवरी-फरवरी माह में सब जगह हमलोग गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिये वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी. पहले 6 राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था. अब इसके बाद इस बार बिहार में भी इसका आयोजन किया गया है. यह बहुत खुशी की बात है.
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब