अवैध गांजा तस्करी करते 2 सप्लायर दबोचे गए...
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन के पास आरोपी को पकड़ा। साथ ही 2 सप्लायर को भी ओडिशा, कोरापुट के दुर्गम क्षेत्र माचकोट से 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10.100 कि. ग्राम गांजा, 3 मोबाइल को जब्त किया गया पुलिस के अनुसार थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नया बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है, एक पैर से दिव्यांग है। बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से ओडिशा परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकडक़र, पूछताछ करने पर अपना नाम मोहित कुमार वाल्मीकि कानपुर का होना बताया। उसके पास में रखे एक छिंट दार बैग के तलाशी लेने पर 10.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। उक्त गांजा को ओडिशा के सप्लायार महेश चंद्र गौतम तथा भीमा सेना से 20,000/- रु. में खरीदी करना बताने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में टीम ओडिशा रवाना हुई तथा ओडिशा के कोरापुट जिला के माचकुण्ड के जंगल क्षेत्र से उक्त आरोपियों को 12 घंटे के भीतर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी महेश चंद्र गौतम जो मूलत: कानपुर यूपी का रहने वाला है बताया कि वह फेरी लगाकर आइसक्रीम तथा अन्य चीज बेचने का काम करना तथा इसी के आड़ में गांजा सप्लायर से संबंध बनाकर ग्राहक ढूंढकर उन्हें गांजा दिलवाने का काम करना बताया तथा अन्य आरोपी भीमा सेना सीसा ने पूछताछ में मेडिएटर महेश चंद्र गौतम को लंबे समय से गांजा सप्लाई करना बताया। दोनो आरोपी द्वारा काफ़ी लम्बे समय से गांजा सप्लाई के कार्य में लगा होना तथा आरोपी मोहित कुमार को गांजा सप्लाई करना स्वीकार करने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस